रतन टाटा

प्रश्न-अंतर्राष्ट्रीय संगठन इंटरपोल द्वारा किस भारतीय उद्योगपति को इंटरपोल फांउडेशन बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया?
(a) रतन टाटा
(b) मुकेश अंबानी
(c) अजीम प्रेमजी
(d) आदित्य बिड़ला
उत्तर-(a)

संबंधित तथ्य

  • 14 नवंबर, 2014 को इंटरपोल द्वारा भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को इंटरपोल फांउडेशन बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया।
  • रतन टाटा को दो नई वैश्विक पहलों- ‘अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन द्वारा संगठित अपराध’ और ‘आतंकवादी गतिविधियों’ का मुकाबला करने के उद्देश्य हेतु नियुक्त किया गया।
  • इस बोर्ड की अध्यक्षता मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट-II द्वारा किया जाएगा।
  • रतन टाटा के साथ बोर्ड में अन्य सदस्य एचएसबीसी के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट गुलिवर, क्रेडिट एग्रीकोल के अध्यक्ष जीन मेरी सैन्डर, अबराज कैपिटल के अध्यक्ष आरिफ नकवी तथा रेनॉल्ट-निशान एलियांज के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी कार्लोस हैं।
  • इंटरपोल अर्थात अंर्तराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन एक गैर-सरकारी संगठन है जिसका गठन वर्ष 1923 में किया गया। इसका मुख्यालय फ्रांस के लियोन में है। इसका उद्देश्य अपराध के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग को सुविधाजनक बनाना था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.businessworld.in/news/economy/ratan-tata-to-sit-on-board-of-trustees-of-interpol-foundation/1623989/page-1.html
http://zoroastrians.net/2014/11/15/ratan-tata-to-be-on-board-of-interpol-foundation
http://www.thehindubusinessline.com/news/ratan-tata-on-board-of-interpol-foundation/article6600110.ece