लुम्बिनी में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2014 का आयोजन

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 15-18 नवंबर, 2014 के बीच नेपाल के लुम्बिनी में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2014 का आयोजन किया गया।
(2) भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी नेपाल के रूपनदेही (Rupandehi) जनपद में स्थित है।
(3) इस सम्मेलन का आयोजन थेरावदा बौद्ध एकेडमी (Therawada Buddhist Academy) एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
(4) इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य ‘बौद्ध संस्कृति एवं विरासत का प्रोत्साहन, सुरक्षा एवं संरक्षण’ (Promotion, Protection and Preservation of Buddhist Culture and Heritage) था।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से विकल्प सही हैं?
(a) 1, 2 एवं 3
(b) 1, 3 एवं 4
(c) 1, 2 एवं 4
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • 15-18 नवंबर 2014 के बीच भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2014 आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, नेपाल से संबद्ध थेरावदा बौद्ध एकेडमी तथा म्यांमार सितागु अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध एकेडमी (Sitagu International Buddhist Academy of myanmar) तथा नेपाल सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  • इस सम्मेलन में विश्व बौद्ध विरासत के पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देने, बौद्ध शिक्षा का प्रसार एवं संपूर्ण विश्व में बौद्ध समुदाय के अधिकारों को सुरक्षा देने पर विशेष बल दिया गया।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.theravada.edu.np/files/conference%20brochure.pdf
http://www.thaiembnepal.org.np/?do=activities&lang=en
http://thebuddhistforum.com/wp/internatinal-buddhist-conference-2014-in-lumbininepal.html