आईटीएलओएस की पहली भारतीय महिला न्यायाधीश

Neeru Chadha becomes first Indian woman to become member of ITLOS

प्रश्न-हाल ही में कौन समुद्र संबंधी कानून से जुड़े विवादों का निस्तारण करने वाली संयुक्त राष्ट्र न्यायिक संस्था इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी (ITLOS) की पहली भारतीय महिला न्यायाधीश चुनी गईं?
(a) रूचिरा कंबोज
(b) नीरू चड्ढा
(c) निरूपमा राव
(d) मीना चड्ढा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 जून, 2017 को प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ नीरू चड्ढा ‘इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर लॉ ऑफ द सी’ (ITLOS) की पहली भारतीय महिला न्यायाधीश चुनी गईं।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल 9 वर्षों का होगा।
  • उल्लेखनीय है कि आईटीएलओएस समुद्र संबंधी अंतरराष्ट्रीय कानून से जुड़े विवादों का निस्तारण करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक न्यायिक संस्था है।
  • नीरू चड्ढा एशिया प्रशांत समूह से एकमात्र उम्मीदवार थीं, जिन्हें पहले दौर के मतदान में चुना गया।
  • उनको 120 वोट मिले जो एशिया प्रशांत समूह में सबसे ज्यादा है।
  • नीरू चड्ढा विदेश मंत्रालय की मुख्य विधिक सलाहकार बनने वाली भी पहली भारतीय महिला थीं।
  • इस 21 सदस्यीय ट्रिब्यूनल की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी।
  • इसका केंद्र हैमबर्ग, जर्मनी में है।
  • वर्तमान में न्यायाधीश ब्लादिमीर गोलितस्न (Vladimir Golitsyn) इस न्यायाधिकरण के अध्यक्ष हैं।

संबंधित लिंक
http://aajtak.intoday.in/story/neeru-chadha-becomes-1st-indian-woman-as-member-of-itlos-1-935612.html
http://indianexpress.com/article/india/neeru-chadha-becomes-first-indian-woman-to-become-member-of-itlos-4704991/
https://www.itlos.org/the-tribunal/members/judge-p-chandrasekhara-rao/