प्रश्न-गृह नन्दन सिंह जिनका हाल ही में निधन हो गया किस खेल से संबंधित थे?
(a) हॉकी
(b) फुटबाल
(c) क्रिकेट
(d) कबड्डी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- ‘‘नन्दी सिंह’’ के नाम से प्रसिद्ध हॉकी ओलम्पियन गृह नन्दन सिंह का 7 दिसंबर, 2014 को 88 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया।
- भारतीय हॉकी खिलाड़ी नन्दी सिंह लंदन ओलम्पिक (1948) तथा हेलसिंकी ओलम्पिक (1952) में स्वर्ण पदक (Medal) जीतेने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।
- नन्दी सिंह का जन्म 18 फरवरी, 1926 को अविभाजित पंजाब के लयालपुर (Lyallpur) जिले में हुआ था।
- नन्दी सिंह को खेल में लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचन्द पुरस्कार से वर्ष 2006 में सम्मानित किया गया था।
- वे भारतीय नौसेना से कमांडर के रुप में सेवानिवृत्ति हुये थे। उन्हें विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया गया था।
- ध्यातव्य है कि नन्दी सिंह जवाहर लाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसाइटी के सितम्बर 2014 तक महासचिव भी थे।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nehruhockey.com
http://hockeyindia.org/hall-of-fame-dhyan-chand-award-2