प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय नौवहन, भूतल परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) की संपर्क सुविधा के निर्माण हेतु 8 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं की लागत राशि क्या है?
(a) 1205.08 करोड़ रुपये
(b) 1203.09 करोड़ रुपये
(c) 1117.03 करोड़ रुपये
(d) 1115.03 करोड़ रुपये
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 30 मई, 2017 को नौवहन, भूतल परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) की संम्पर्क सुविधा के निर्माण हेतु 8 परियेाजनाओं की आधारशिला रखी गई।
- इन 8 परियोजनाओं में जेएनपीटी पर समेकित रेल यार्ड सुविधा, चौथे टर्मिनल को रेल से जोड़ना, जसई-जेएनपीटी तीसरी रेलवे लाइन, उत्तरी गेट पर उपरिगामी पुल, ट्रैक्टर-ट्रेलर के लिए समेकित केंद्रीय पार्किंग, समुद्र तटीय जहाजों के ठहरने के स्थान का निर्माण, वार्ड जंक्शन पर उपरिगामी सेतु और जहाज ठहरने के स्थान के पीछे वार्ड की पुनर्संरचना शामिल है।
- 8 परियोजनाओं की लागत राशि 1117.03 करोड़ रुपये है।
- यह सभी परियोजनाएं जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) को सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने में मददगार होंगी।
- ध्यातव्य है कि बंदरगाहों की संपर्क सुविधा, नौवहन मंत्रालय के महत्वपूर्ण सागरमाला कार्यक्रम के चार प्रमुख स्तंम्भों में से एक है।
- जवाहर लाल नेहरू पोर्ट 1980 के दशक के मध्य निर्मित और 26 मई 1989 से कार्यरत है।
- यह एलीफेंटा द्वीप से हटकर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
- इस पोर्ट (बंदरगाह) में 12.50 मीटर के डुबाव वाले पोतों का आवागमन हो सकता है।
संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=62235
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=163255
https://twitter.com/JNPort/status/869464016497803264