नत्थी वीजा

प्रश्न – चीन द्वारा किस राज्य के वुशु खिलाड़ियों को नत्थी (Stapled) वीजा जारी किया गया है?
(a) मणिपुर (b) मिजोरम
(c) सिक्किम (d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • ये तीन महिला खिलाड़ी 12 सदस्यीय भारतीय वुशु टीम का हिस्सा हैं‚ जिन्हें चेंगदू (चीन) में विश्वविद्यालय खेलों में शामिल होना था।
  • इसमें आठ खिलाड़ी और 4 अधिकारी शामिल थे।
  • नत्थी वीजा – जब पासपोर्ट पर वीजा का मोहर लगाने की जगह पर एक अलग कागज लगाकर उस पर वीजा की मोहर लगाई जाती है‚ तो उसे नत्थी वीजा कहते हैं।

लेखक – अशोक तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/india-pulls-out-of-games-in-china-over-stapled-visas-for-arunachal-athletes-8864202/