फीफा U-17 फुटबॉल विश्व कप, 2017

FIFA U17 World Cup 2017

प्रश्न-28 अक्टूबर, 2017 को भारत में संपन्न फीफा U-17 फुटबॉल विश्व कप में गोल्डेन बूट का अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया?
(a) फिलिप फोडेन
(b) रियान ब्रेवेस्टर
(c) सर्जियो गोमेज
(d) एबेल रूईज
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • प्रथम बार भारत में आयोजित फीफा U-17 फुटबॉल विश्व कप, 2017 भारत के विभिन्न शहरों में आयोजन के बाद साल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता में संपन्न। (6-28 अक्टूबर, 2017)
  • 6 फुटबॉल संघों (Confederations) की 24 टीमों ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
  • 28 अक्टूबर को साल्टलेक स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से पराजित कर पहली बार U-17 विश्व कप का खिताब (स्वर्ण पदक) जीत लिया।
  • ब्राजील ने माली को 2-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीत लिया।
  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डेन बॉल’ पुरस्कार इंग्लैंड के फिलिप फोडेन को प्रदान किया गया।
  • सिल्वर बॉल-सर्जियो गोमेज (स्पेन)
  • ब्रांज बॉल-रियान ब्रेवेस्टर (इंग्लैंड)
  • इंग्लैंड के रियान ब्रेवेस्टर को ‘गोल्डेन बूट’ पुरस्कार (8 गोल) प्रदान किया गया।
  • सिल्वर बूट-लसाना नादिए (माली)
  • ब्रांज बूट-एबेल रूईज (स्पेन)
  • ‘गोल्डेन ग्लव’ पुरस्कार ब्राजील के गैब्रिएल ब्राजाओ को प्रदान किया गया।
  • ‘फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड’ ब्राजील को प्रदान किया गया।
  • 7 मैच लगातार जीतकर इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अजेय रही।
  • 4 बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी स्पेन ने कभी खिताब नहीं जीता।
  • इंग्लैंड का यह इस वर्ष का तीसरा खिताब है।
  • इससे पूर्व इंग्लैंड कोरिया में U-20 विश्व कप तथा U-19 यूरोपीय चैंपियनशिप भी जीत चुकी है।
  • इंग्लैंड के ब्रेवेस्टर किसी विश्व कप में दो हैट्रिक लगाने वाले पहले फुटबॉलर बने।
  • इंग्लैंड U-17 विश्व कप जीतने वाली 9वीं टीम है।
  • इस बार का फाइनल सर्वाधिक स्कोर 5-2 वाला फाइनल है।
  • इससे पूर्व 1995 के इक्वाडोर विश्व कप में घाना ने ब्राजील को 3-2 के अंतर से पराजित किया था।
  • इस विश्व कप में 183 गोल किए गये जो किसी भी U-17 विश्व में सर्वाधिक है।
  • इस विश्व कप में सर्वाधिक 13,47,143 दर्शकों ने मैचों का लुत्फ उठाया, जो एक नया कीर्तिमान है।
  • इससे पूर्व 13,09,929 दर्शकों ने वर्ष 2011 के कोलम्बिया विश्व कप में उपस्थिति दर्ज कराई थी।
  • फीफा U-17 विश्व कप का शुभंकर (Mascot) ‘खेलियो’ नामक एक तेंदुआ था।

संबंधित लिंक
http://www.fifa.com/u17worldcup/news/y=2017/m=10/news=england-make-history-as-football-takes-over-india-2918205.html
http://www.fifa.com/u17worldcup/matches/index.html
http://www.fifa.com/fifa-tournaments/statistics-and-records/u17worldcup/index.html
https://www.sportskeeda.com/football/fifa-u17-world-cup-india-2017-breaks-three-attendance-records-on-final-day
https://www.sportskeeda.com/football/fifa-u17-world-cup-5-players-who-made-a-name-for-themselves-at-the-tournament