प्रश्न-22-24 अगस्त, 2017 के मध्य बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन कहां किया जा रहा है?
(a) बंगलुरू
(b) चंडीगढ़
(c) जयपुर
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 22-24 अगस्त, 2017 के मध्य बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- इस तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के अंतर्गत पेशेवर संस्था बौद्धिक संपदा अधिकार संवर्धन और प्रबंधन प्रकोष्ठ (CIPAM) द्वारा किया जा रहा है।
- इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
- इस कार्यशला से बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने के बारे में देशभर की प्रवर्तन एजेंसियों की समझदारी बढ़ेगी और इसके महत्व की जानकारी मिलेगी।
- उल्लेखनीय है कि बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने में पुलिस, सीमाशुल्क जैसी एजेंसियों तथा अभियोजन शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
- इन एजेंसियों के अधिकारियों को बौद्धिक संपदा के अधिकारों के बारे में जागरूक करने और प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत बनाने से दैनिक गतिविधियों में बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित मामलों से निपटने में मदद मिलेगी।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170120
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=66675
https://twitter.com/PIB_India/status/899909242861142017