भारतीय अंतरिक्ष नीति‚ 2023

प्रश्न – भारतीय अंतरिक्ष नीति‚ 2023 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीें है?
(a) 6 अप्रैल‚ 2023 का केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अंतरिक्ष नीति‚ 2023 को मंजूरी प्रदान की।
(b) यह नीति पर अंतरिक्ष कैबिनेट समिति द्वारा अनुमोदित की गई है।
(c) इस नीति के तहत इसरो‚ न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और निजी क्षेत्र की संस्थाओं जैसे संगठनों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियों को निर्धारित किया गया है।
(d) इस नीति में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने का प्रावधान किया गया है।
उत्तर – (b)

  • इस नीति को अंतरिक्ष विभाग की भूमिका बढ़ाने‚ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मिशन की गतिविधियों को बढ़ावा देने और अनुसंधान‚ शिक्षा‚ स्टार्टअप और उद्योग को बड़ी भागीदारी देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इस नीति से निजी क्षेत्र को एंड-टू-एंड अंतरिक्ष गतिविधियों तक पहुंच प्राप्त होगी।
  • अंतरिक्ष विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित रणनीतिक गतिविधियों को आंजाम दिया जाएगा‚ जो मांग-संचालित मोड में काम करेगा।
  • हाल में बनाया गया इनस्पेस (INSPACE), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और गैर-सरकारी संस्थानों के बीच इंटरफेस होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/morning-digest-april-7-2023/article66707933.ece

https://newsonair.com/2023/04/07/union-govt-approves-indian-space-policy-2023-to-enhance-role-of-department-of-space-boost-isros-activities/