भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिए लकी चार्म नाम से प्रसिद्ध टेनिस महिला खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की

Martina Hingis

प्रश्न-27 अक्टूबर, 2017 को लकी चार्म नाम से मशहूर महिला टेनिस ने संन्यास की घोषणा की। वह कौन हैं?
(a) मारिया शारापोवा
(b) सेरेना विलियम्स
(c) मार्टिना हिंगिस
(d) तिमेया बाबोस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की ‘लकी चार्म’ स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस ने संन्यास की घोषणा की। (27 अक्टूबर, 2017)
  • मार्टिना की घोषणानुसार सिंगापुर में चल रहा WTA फाइनल्स टूर्नामेंट (28 अक्टूबर, 2017) उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।
  • मार्टिना ने अपने कॅरियर में 5 ग्रैंड स्लैम महिला एकल, 13 ग्रैंड स्लैम महिला युगल और 7 ग्रैंड स्लैम मिश्रित युगल खिताब जीते हैं।
  • इन्होंने सानिया मिर्जा के साथ 3 महिला युगल ग्रैंड स्लैम, लिएंडर पेस के साथ 4 तथा महेश भूपति के साथ 1 युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
  • हालांकि मार्टिना इससे पूर्व 2001 तथा 2007 में टेनिस से संन्यास लेने के बाद पुनः वापसी की थीं।

संबंधित लिंक
http://www.wtatennis.com/news/its-official-martina-hingis-retires-professional-tennis
http://www.bbc.com/sport/tennis/41763877
http://www.wtatennis.com/players/player/80301/title/Martina-hingis