प्रश्न-‘भारतीय नौसेना दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 4 दिसंबर
(b) 2 दिसंबर
(c) 3 दिसंबर
(d) 6 दिसंबर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 4 दिसंबर, 2017 को देश भर में ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया गया।
- यह दिवस वर्ष 1971 की लड़ाई में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत कराची हार्बर को पूरी तरह तबाह कर दिया था।
- इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का इस्तेमाल किया था।
- इस ऑपरेशन के तुरंत बाद ‘ऑपरेशन पॉयथन’ लांच किया गया।
- जिसमें पाकिस्तान नौसेना को काफी नुकसान हुआ था।
- इस वर्ष नौसेना दिवस से एक दिन पूर्व मुंबई में नौसेना ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ के सामने ‘बीटिंग रिट्रीट’ का आयोजन किया था।
संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/navy-day-heres-a-quick-look-at-the-indian-navy-today/article21260246.ece
http://bit.do/navyDay
https://www.mumbailive.com/en/society/celebration-of-46th-indian-navy-day-at-gateway-of-india-18082