प्रश्न-हाल ही में भारत और पुर्तगाल ने किस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(a) कृषि
(b) पर्यटन
(c) अभिलेखागार
(d) सूचना एवं प्रौद्योगिकी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 17 मई, 2017 को भारत और पुर्तगाल ने अभिलेखागार सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार और संस्कृति मंत्रालय, पुर्तगाल गणराज्य के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- समझौते के अंतर्गत पहले कदम के रूप में टौरे दा तोम्बो (नेशनल आर्काइव्स ऑफ पुर्तगाल) ने ‘मोनकॉस दा रीनो’ (मानसून कॉरस्पांडस) नाम से संग्रह के 62 संस्करणों की डिजिटल प्रतियां राष्ट्रीय अभिलेखागार को सुपुर्द की।
- यह संस्करण मूल रूप से 1568 से 1914 की अवधि तक के 456 संस्करणों का हिस्सा रहे हैं।
- 1605 से 1651 की अवधि के बीच की घटनाओं से जुड़े 12000 दस्तावेजों वाले इन 62 संस्करणों को 1777 में गोवा से लिस्बन स्थानांतरित कर दिया गया था।
- लिस्बन में इन संस्करणों को ‘डॉक्यूमेंटोस रेमेटीदोस दा इंडिया’ (भारत से प्रेषित दस्तावेज) शीर्षक से 1880 और 1893 के बीच लिस्बन में एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा प्रकाशित किया गया था।
- वर्तमान में भारत के अभिलेखागार महानिदेशक राघवेंद्र सिंह हैं।
- नंदिनी सिंगला पुर्तगाल में भारत की राजदूत हैं।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/mobile/mbHErel.aspx?relid=65590
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=165774
http://prowellnessindia.com/tag/india-and-portugal-sign-a-historical-agreement-to-promote-cooperation-in-the-field-of-archives/