भारत-पाकिस्तान के मध्य सामान्य कैदियों की सूची का आदान-प्रदान

India, Pakistan exchange lists of prisoners

प्रश्न-प्रतिवर्ष भारत और पाकिस्तान के मध्य सामान्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किस तिथि को किया जाता है?
(a) 1 मार्च और 1 जुलाई को
(b) 1 जनवरी और 1 जुलाई को
(c) 1 मार्च और 10 जुलाई को
(d) 1 फरवरी और 1 जून को
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 जुलाई, 2018 को भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे की जेलों में बंद सामान्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया गया।
  • भारत ने पाकिस्तान को 249 नागरिक कैदियों और 108 मछुआरों की सूची सौंपी।
  • पाकिस्तान द्वारा 53 नागरिक कैदियों और 418 मछुआरों की सूची भारत को सौंपी गई।
  • ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष दोनों के मध्य इस प्रकार की सूचियों का आदान-प्रदान 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है।

संबंधित लिंक…
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/30028/Exchange_of_Lists_of_Prisoners_between_India_and_Pakistan
https://indianexpress.com/article/india/india-pakistan-exchange-lists-of-prisoners-5241649/