भारत में पहली बार फ्रोजन लेक हाल्फ मैराथन का आयोजन

प्रश्न – 20 फरवरी‚ 2023 को भारत में पहली बार फ्रोजन लेक हाल्फ मैराथन का आयोजन किस झील में किया गया?
(a) रेणुका झील
(b) पैंगोंग त्सो झील
(c) देवलाला झील
(d) वुलर झील
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • इस मैराथन में 21.9 किमी. तक दौड़ का आयोजन किया गया।
  • यह मैराथन समुद्र तल से लगभग 4350 मीटर की ऊंचाई पर आयोजित हुई।
  • फ्रोजन लेक का तात्पर्य बर्फ जमी हुई झील से है।
  • इस हाल्फ मैराथन की शुरूआत लुकंग गांव से एवं समाप्ति मान गांव में हुई।

लेखक − विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ladakh.nic.in/ladakh-sets-guinness-world-record-with-pangong-frozen-lake-marathon-2/