भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका 2+2 वार्ता

प्रश्न-निम्नलिखि कथनों पर विचार करें।
(1) भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता 6 जुलाई, 2018 को नई दिल्ली में हुई।
(2) इस वार्ता में भारत की तरफ से सुषमा स्वराज एवं निर्मला सीतामरण भाग लेंगी।
(3) यूएएस की ओर से इस वार्ता में माइकल आर.पोम्पियो और जेम्स एन. मैट्टिस शामिल होंगे।
उपर्युक्त में कौन-सा/से सही हैं?

(a) 1, 2, 3
(b) केवल 2
(c) 1, 3
(d) 2, 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2018 को भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के साथ 2+2 वार्ता की घोषणा की। यह भारत की यूएसए के साथ पहली 2+2 वार्ता होगी।
  • यह वार्ता 6 जुलाई, 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • इस वार्ता में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भाग लेंगी।
  • वहीं यूएसए की ओर से राज्य सचिव (Secretary of State) माइकल आर. पोम्पियो और रक्षा सचिव जेम्स एन. मैट्टिस वार्ता में भाग लेंगे।
  • ध्यातव्य हो कि 25-26 जून, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन डी.सी. की यात्रा के समय दोनों देशों (भारत और यूएसए) के मध्य वार्ता के इस नए प्रारूप पर सहमति बनी थी।
  • ऐसी संभावना है कि दोनों देश रणनीतिक और सुरक्षा संबंधों को साझा करने के परिप्रेक्ष्य में एवं द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर आपसी हितों के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
  • ज्ञातव्य है कि भारत और जापान के मध्य वर्ष 2010 से ही 2+2 वार्ता की जा रही है।
  • जापान 2+2 वार्ता का प्रयोग यूएसए, फ्रांस, रूस और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने रणनीतिक वार्ता के लिए करता रहा है।
  • 2+2 वार्ता के अंतर्गत संबंधित देश विशिष्ट मुद्दों एवं हितों पर वार्ता करने लिए अपने देश के दो-दो प्रतिनिधियों को नियुक्त करते हैं।

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/india-us-22-dialogue-on-july-6/article24224227.ece
https://www.hindustantimes.com/india-news/india-us-2-2-dialogue-likely-in-september-venue-may-be-shifted-to-new-delhi/story-GgLkQABDyMAgIE4trCyCgN.html
https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/swaraj-sitharaman-to-visit-us-for-1st-22-dialogue/articleshow/64684850.cms