प्रश्न-अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मंगल ग्रह के क्रेटर का नाम लैंगटैंग रखा। लैंगटैंग क्या है?
(a) नेपाल का भूकंप प्रभावित गांव
(b) चीन की विलुप्तप्राय पक्षी की प्रजाति
(c) भूटान का एक प्राचीन शहर
(d) अरुणाचल प्रदेश में वृक्ष की दुर्लभ प्रजाति
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 14 जून, 2016 को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union) द्वारा मंगल ग्रह के 9.8 किमी. व्यास के एक क्रेटर का नाम लैंगटैंग रखा गया।
- लैंगटैंग नेपाल का एक गांव है।
- यह नेपाल में 2015 में आये भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में से एक है।
- यहां भूकंप से लगभग 215 लोग मारे गये थे।
- ध्यातव्य है कि मंगल ग्रह का यह क्रेटर वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
- क्रेटर के दीवारों के ऊपरी सिरे पर पानी बहने (Water Flows) के निशान (Mark) मिले हैं। जबकि निचले सिरे पर पूर्व ग्लेशियरों के अवशेष मिले हैं।
- उल्लेखनीय है कि नेपाल में 25 अप्रैल, 2015 को भूकंप आया था जिसमें जान-माल की व्यापक हानि हुई थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://planetarynames.wr.usgs.gov/Feature/15484
http://www.bbc.com/news/world-asia-36560136
http://kathmandupost.ekantipur.com/news/2016-06-16/mars-crater-officially-named-langtang-to-honour-quake-ravaged-region.html
https://thehimalayantimes.com/science-technology/mars-crater-named-langtang-in-memory-of-nepal-quake/