मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी

madanlal lakshmandas tahaliyani

प्रश्न-हाल ही में न्यायमूर्ति मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी को महाराष्ट्र का नव लोकायुक्त नियुक्त किया गया है इस पद के लिए वे निम्न में से किसका स्थान लेंगे-
(a) न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद
(b) न्यायमूर्ति एस.जे.मुखोपाध्याय
(c) सी.विद्यासागर राव
(d) पी.बी. गायकवाड़
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 अगस्त, 2015 को बम्बई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदनलाल लक्ष्मणदास टहलियानी को महाराष्ट्र का नव लोकायुक्त नियुक्त किया गया।
  • इस पद की शपथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव द्वारा मुंबई राजभवन में संपन्न हुए एक संक्षिप्त समारोह में दिलाई गई।
  • वर्तमान पद के लिए न्यायमूर्ति एम.एल. टहलियानी ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी.बी. गायकवाड़ का स्थान ग्रहण किया है। जिनका इस पद पर कार्यकाल एक जुलाई 2014 को समाप्त हो गया था।
  • उल्लेखनीय है कि इन्हें मुंबई आतंकी हमले में जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकी मुहम्मद अजमल कसाब के मुकदमे की सुनवाई हेतु जाना जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि सेशन जज के रूप में इन्होंने कसाब को फांसी की सजा सुनाई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://rajbhavan.maharashtra.gov.in/Pages/frm_press_releases.aspx?id=6231