प्रश्न – जनवरी‚ 2023 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित राज्य के आधिकारिक राज्य गीत के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 31 जनवरी‚ 2023 को आधिकारिक राज्य गीत को मंजूरी प्रदान की।
(b) घोषित राज्य गीत-‘जय-जय महाराष्ट्र माझा‚ गर्जा महाराष्ट्र माझा’ है।
(c) यह आधिकारिक राज्य गीत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी से राज्य गीत के रूप में लागू।
(d) यह राज्य गीत शाहीर साबले द्वारा लिखा गया है।
उत्तर – (d)
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_glossy,ret_img,w_458,h_410/https://www.edristi.in/wp-content/uploads/2023/04/km47.jpg)
- राजा नीलकंठ बधे (Raja Nilakanth Badhe) द्वारा लिखित इस गीत में दो छंद है।
- यह गीत 1.41 मिनट में गाया जाता है।
- यह गीत शाहीर साबले द्वारा गाया गया था।
- राष्ट्रगान के बाद सभी सरकारी कार्यक्रमों में राज्यगीत बजेगा।
- सभी स्कूल दैनिक प्रार्थना और राष्ट्रगान के आलवा अब राज्यगीत भी बजाएंगे।
- उल्लेखनीय है देश में अभी तक 11 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेशों ने आधिकारिक तौर पर राज्य गीतों की घोषणा की है।
- इन राज्यों में असम‚ बिहार‚ आंध्र प्रदेश‚ छत्तीसगढ़‚ गुजरात‚ कर्नाटक‚
- मध्य प्रदेश‚ मणिपुर‚ ओडिशा‚ पुडुचेरी और उत्तराखंड शामिल है।
संबंधित लिंक भी देखें…