वर्षांत समीक्षा 2017: पर्यटन मंत्रालय

Year End Review 2017 Ministry of Tourism

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a)  यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक, 2017 में भारत का स्थान 40वां था।
(b) अक्टूबर, 2017 में पर्यटन पर्व का आयोजन किया गया।
(c)  राष्ट्रपति ने 27 सितंबर, 2017 को ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ परियोजना का शुभारंभ किया।
(d) 5-7 दिसंबर, 2017 के मध्य शिलांग में ‘छठें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेला’ (ITM) का आयोजन किया गया।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर, 2017 को पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2017 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • यात्रा एवं पर्यटक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक (TTCI), 2017 में भारत का स्थान 40वां था जबकि 2015 में 52वां एवं 2013 में 65वां स्थान था।
  • सूचकांक में वर्ष 2013 की तुलना में वर्ष 2017 में 25 स्थानों की उछाल दर्ज की गई।
  • जनवरी-नवंबर, 2017 के मध्य 90.01 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए जो विगत वर्ष की समान अवधि की तुलना (77.83 लाख) में 15.6% की वृद्धि दर्शाता है।
  • जनवरी-नवंबर, 2017 के दौरान 14.57 लाख विदेशी पर्यटक ई-टूरिस्ट वीजा पर आए जो जनवरी-नवंबर, 2016 में 9.17 लाख की तुलना में 58.8% की वृद्धि दर्शाता है।
  • जनवरी-नवंबर, 2017 की अवधि के दौरान विदेशी विनिमय प्राप्तियां 1,60,865 करोड़ रुपए थी जो जनवरी-नवंबर, 2016 के 1,37,588 करोड़ रुपए की तुलना 16.9% की वृद्धि प्रदर्शित करती है।
  • वर्ष 2016 के दौरान राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों की यात्रा करने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या 2015 में 1432 मिलियन की तुलना में 1613.6 मिलियन थी जो 2015 की तुलना में 12.7% की वृद्धि दर्शाती है।
  • पूरे देश में ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत थीम आधारित सर्किटों का विकास किया जा रहा है।
  • 2017-18 के दौरान 824.80 करोड़ रु. की कुल लागत से 11 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
  • अब तक इस योजना के तहत 5648.71 करोड़ रु. की 67 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
  • ‘नेशनल मिशन ऑन पिलग्रिमेज रिजुवेनेशन एंड स्प्रिचुअल, हेरीटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव’ (PRASHAD) योजना के तहत चिन्हित तीर्थस्थलों का विकास किया जा रहा है।
  • 2017-18 के दौरान 98.84 करोड़ रुपए की लागत से कुल 3 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
  • अब तक इस योजना के तहत 587.29 करोड़ रुपए की 21 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
  • बजट 2017-18 में राज्यों की भागीदारी में ‘विशेष पर्यटन जोनों’ के निर्माण की घोषणा की गई थी।
  • अक्टूबर, 2017 में 31 राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों में पर्यटन पर्व आयोजित किया गया।
  • इस उत्सव का मुख्य लक्ष्य पर्यटन के लाभों, देश की सांस्कृतिक विविधता के प्रदर्शन और ‘सबके लिए पर्यटन’ सिद्धांत पर ध्यान केंद्रित करना था।
  • जनवरी, 2017 में धोर्दो, कच्छ के रण में पर्यटन मंत्रालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय एवं युवा मामले तथा खेल मंत्रालय के साथ गुजरात सरकार की भागीदारी में ‘केंद्रीय एवं राज्य/संघ शासित क्षेत्रों के पर्यटन, संस्कृति, युवा मामले तथा खेल मंत्रियों और सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन’ आयोजित किया गया।
  • 26-31 जनवरी, 2017 के मध्य लाल किला, दिल्ली में भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोहों के भाग के रूप में आयोजित ‘भारत पर्व’ के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय बनाया गया था।
  • 27 सितंबर, 2017 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार, 2015-16’ वितरित किए।
  • 27 सितंबर, 2017 को राष्ट्रपति ने ‘इनक्रेडिबल इंडिया 2.0 कैंपेन’, ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ परियोजना और नई ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ वेबसाइट का शुभारंभ किया।
  • 8-12 मार्च, 2017 के मध्य बर्लिन, जर्मनी में आयोजित ‘इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स’ (ITB) में पर्यटन मंत्रालय ने भागीदारी की।
  • 5-7 दिसंबर, 2017 के मध्य गुवाहाटी, असम में पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘छठां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेला’ (ITM) का आयोजन किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1514505