विजय सांस्कृतिक महोत्सव‚ 2021

प्रश्न-26 से 29 सितंबर‚ 2021 के मध्य भारतीय सेना द्वारा विजय सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) गुवाहाटी
(b) कोलकाता
(c) नई दिल्ली
(d) पुणे
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 से 29 सितंबर‚ 2021 के मध्य ‘विजय सांस्कृतिक महोत्सव’ (BIjoya Sanskritik mahotsav)‚ 2021 का आयोजन कोलकाता में किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा किया जाएगा।
  • इस आयोजन का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रदर्शन करना है।
  • इस आयोजन के द्वारा वर्ष 1971 के मुक्ति संग्राम में इन बहादुर योद्धाओं द्वारा लड़े गए विभिन्न ऐतिहासिक युद्धों में भारतीय सेना के सैनिकों और मुक्ति योद्धाओं की वीरता की अनेक गाथाओं को जनता के सामने लाया जाएगा।
  • गौरतलब है कि 16 दिसंबर‚ 2021 को बांग्लादेश की मुक्ति और वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
  • भारत के इतिहास में इस ऐतिहासिक घटना के उपलक्ष्य में देशभर में स्वर्णिम विजय वर्ष समारोहों का आयोजन किया जा रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1757255