सभी के लिए इंटरनेट मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी

'Internet for All' Mobile Science Exhibition

प्रश्न-हाल ही में, नेहरु विज्ञान केंद्र, मुंबई द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई की सहयोग से प्रारंभ की गई की सचल विज्ञान प्रदर्शनी की थीम क्या थी?
(a) सभी के लिए इंटरनेट
(b) डिजिटल भारत
(c) खगोल विज्ञान और ब्रह्मांड
(d) सभी के लिए विज्ञान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 जुलाई, 2015 को नेहरु विज्ञान केंद्र, मुंबई ने ‘सभी के लिए इंटरनेट’ पायलट परियोजना के तहत सचल विज्ञान वाहन (Mobile Science Van) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • नेहरू विज्ञान केंद्र ने यह वाहन ‘डिजिटल भारत अभियान’ के तत्वावधान में आईआईटी, बंबई के वार्षिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव ‘Techfest’ के सहयोग से प्रारंभ किया।
  • इस सचल विज्ञान वाहन (Mobile Science Van) को प्रो.डी.बी. पाठक जो आईआईटी बम्बई में कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर है ने हरी झंडी दिखाई।
  • इन सचल वाहन पर उपलब्ध सचल विज्ञान प्रदर्शनी (Mobile Science Exhibition) से ग्रामीण छात्रों को इंटरनेट का व्यावहारिक एवं क्रियाशील अनुभव प्राप्त होगा।
  • सचल विज्ञान प्रर्दशनी (Bus) इंटरनेट सुविधा से युक्त है। जो कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की यात्रा करेगी।
  • यह सचल विज्ञान प्रदर्शनी राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख ग्रामीणों तक पहुंचने वाला विज्ञान शिक्षण शिक्षा कार्यक्रम है।
  • उल्लेखनीय है कि सचल विज्ञान प्रदर्शनी 20 प्रसंग पर आधारित है जिसे विशेष मॉडल के वाहन (BUS) पर प्रदर्शित किया गया है।
  • सचल विज्ञान प्रदर्शनी, वाहन पूरी तरह से उपकरणों और बुनियादी सुविधाओं से युक्त है।
  • गौरतलब है कि, इस प्रदर्शनी में आईआईटी बंबई के शिक्षकों और छात्रों द्वारा प्रशिक्षित स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देने में इंटरनेट की शक्ति के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में विद्यमान छात्रों को शिक्षित करने के लिए विशेष रूप से जिम्मेदार होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि, सचल विज्ञान प्रदर्शनी की थीम ‘खगोल विज्ञान और ब्राह्मंड’ है।
  • सचल विज्ञान प्रदर्शनी के वाहन अपने प्रथम चरण (14 जुलाई से 13 सितंबर, 2015) में नासिक जिले के 26 ग्रामीण स्कूलों को कवर करने के लिए 650 किमी. की मात्रा करेंगे।
  • ज्ञातव्य है कि,‘Techfest’ एशिया का सबसे बड़ा विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव है, इसकी स्थापना 1998 में हुई थी। इसको यूनेस्को (Unesco) और यूनिसेफ (Unicef) से सहयोग प्राप्त है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nehrusciencecentre.gov.in/InternalPage.aspx?Antispam=KJsf0K1rhcJ&AnnouncementsID=45&MyAntispam=HwcIzso0NYZ
https://www.facebook.com/nehrusciencecentre/photos/pcb.795504050546909/795503287213652/?type=1&theater
https://www.iitbombay.org/news/Current/iit-bombay2019s-techfest-gets-unesco-patronage-1

http://www.techfest.org/
http://indianexpress.com/article/cities/mumbai/iit-b-nehru-science-centre-to-bring-internet-to-rural-schools-across-state/