प्रश्न-14 सितंबर, 2016 को देशभर में ‘हिंदी दिवस’ मनाया गया। संविधान निर्माताओं ने कब हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में घोषित किया था?
(a) 15 सितंबर, 1950
(b) 18 सितंबर, 1949
(c) 14 सितंबर, 1949
(d) 14 सितंबर, 1950
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 14 सितंबर, 2016 को संपूर्ण देश में ‘हिंदी दिवस’ मनाया गया।
- इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राजभाषा पुरस्कार प्रदान किया।
- केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीयकृत बैंकों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं।
- इस पुरस्कार की शुरुआत गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने की थी।
- उल्लेखनीय है कि संविधान निर्माताओं ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में सर्वसम्मति से स्वीकार किया था।
- इस दिन की याद में प्रतिवर्ष 14 सितंबर, ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
- गौरतलब है कि 10 जनवरी को प्रतिवर्ष ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=54096
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8
http://www.hindikiduniya.com/events/hindi-diwas/