प्रश्न-हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वार्षिक 24वें क्रिस्टल अवॉर्ड की घोषणा की गई। इसमें किस प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता को शामिल किया गया है?
(a) सलमान खान
(b) शाहरुख खान
(c) अनुपम खेर
(d) अमिताभ बच्चन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 10 जनवरी, 2018 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वार्षिक ‘24वें क्रिस्टल अवॉर्ड’ (Crystal Award) की घोषणा की गई।
- यह पुरस्कार प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री केट ब्लेनकेट (Cate Blanchett), संगीतकार इल्टन जॉन (Elton John) एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को प्रदान किया जाएगा।
- इन सभी को यह पुरस्कार दावोस क्लोस्टर्स (Davos Klosters), स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक बैठक उद्घाटन सत्र में प्रदान किया जाएगा।
- केट ब्लेनकेट को यह पुरस्कार शरणार्थी संकट के बारे में जागरूकता बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाएगा।
- वह वर्ष 2016 में यूएनएचसीआर (UNHCR) की वैश्विक सद्भावना दूत नियुक्त हुई थीं।
- इल्टन जॉन को यह पुरस्कार एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई में उनके नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाएगा।
- जबकि शाहरुख खान को यह पुरस्कार भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में उनके नेतृत्व के लिए दिया जाएगा।
संबंधित लिंक
https://www.weforum.org/press/2018/01/world-economic-forum-announces-2018-crystal-award-winners