46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक‚ 2024

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 20-30 मई‚ 2024 के मध्य 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक‚ 2024 कोच्चि में प्रस्तावित है।
(2) भारत वर्ष 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार सदस्य रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK

  • भारत का पहला अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र‚ दक्षिण गंगोत्री वर्ष 1983 में स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में भारत दो अनुसंधान केंद्र मैत्री (1989) और भारती (2012) संचालित करता है।
  • स्थायी अनुसंधान केंद्र अंटार्कटिक में भारतीय वैज्ञानिक अभियानों की सुविधा प्रदान करते हैं‚ जो वर्ष 1981 से प्रतिवर्ष चल रहे हैं।
  • वर्ष 2022 में भारत ने अंटार्कटिक संधि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए अंटार्कटिक अधिनियम लागू किया।
  • धु्रवीय क्षेत्रों (आर्कटिक और अंटार्कटिक) हिमालय और दक्षिणी महासागर में भारत के वैज्ञानिक और रणनीतिक प्रयास गोवा में राष्ट्रीय धु्रवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र के अधीन है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2019348