अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के संरक्षण पर राष्ट्रीय सेमिनार, 2018

प्रश्न-27-28 जून, 2018 के मध्य ‘अंडमान एवं निकोबार द्वीप-समूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के संरक्षण’ पर राष्ट्रीय सेमिनार कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) जयपुर
(b) पोर्ट ब्लेयर
(c) मुंबई
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 27-28 जून, 2018 के मध्य ‘अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के संरक्षण’ पर राष्ट्रीय सेमिनार (National Seminor on “Conservation of Particularly Vulnerable Tribes: The way forward) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन राष्ट्रीय जनजातीय आयोग (NCST) द्वारा विज्ञान सर्वेक्षण के सहयोग से किया गया।
  • इस सेमिनार में जनजातीय मामलों के विशेषज्ञ, गैर-सरकारी संगठन और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
  • उल्लेखनीय है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे प्राचीन आदिवासी जनजातीय समूह रहते हैं।
  • इनमें ग्रेट अंडमानीज, ओंज, जारवा, सेंटिनेलिस, निकोबारीज और शोम्पेन जैसे जनजातीय समूह शामिल हैं।
  • इन समुदायों के हितों की रक्षा हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 ह(ए) के तहत एक संवैधानिक निकाय ‘राष्ट्रीय जनजातीय आयोग’ का गठन किया गया है।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=180157