अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) की सूची में भारत का विलोपन

India’s removal from USTR list of developing countries

प्रश्न-अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने विभिन्न देशों को उनके विकास स्तर के अनुरूप किस वर्ष सूचीबद्ध किया था?
(a) 1998 में
(b) 2002 में
(c) 2004 में
(d) 2006 में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2020 में अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने विकासशील एवं अल्प विकसित देशों की नई सूची जारी की।
  • इस सूची से भारत का विलोपन कर दिया गया।
  • जिस कारण आगे आने वाले समय में भारत अमेरिकी सरकार द्वारा विकासशील देशों एवं अल्पविकसित देशों को उपलब्ध कराई जाने वाली ‘काउंटर वेलिंग ड्यूटी’ में रियायत का लाभ नहीं उठा पाएगा।
  • USTR द्वारा WTO से प्रेरित होकर वर्ष 1998 में विभिन्न देशों को उनके  विकास स्तर के अनुरूप सूचीबद्ध किया गया था।
  • सूची के माध्यम से USTR यह निर्धारित करता है कि किन देशों को रियायत दी जाएगी और कौन से देश ‘काउंटर वेलिग ड्यूटी’ के अंतर्गत शामिल होंगे।
  • काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD)
  • CVD एक प्रकार का आयात कर है जो आयातित वस्तुओं पर सब्सिडी के प्रभाव को न्यून करता है।
  • यह आयातित वस्तु के सापेक्ष घरेलू उत्पाद को मूल्य प्रतिस्पर्द्धा में पिछड़ने से बचाने का जरिया है तथा इस प्रकार यह एक एंटी-डोपिंग टैक्स भी है।
  • सूची और उसका प्रभाव-
  • USTR की नई सूची में भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम का विलोपन कर दिया गया है।
  • नई सूची में 36 विकासशील देश और 44 अल्पविकसित देशों को शामिल किया गया है।
  • USTR के अनुसार, G20 का सदस्य होने के कारण भारत को विकासशील देशों की सूची में स्थान नहीं दिया गया है।
  • वर्तमान में भारत, अमेरिका के साथ व्यापार में लाभ की स्थिति में है, परंतु हालिया नीति से भारतीय निर्यात प्रभावित होने की संभावना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/explained/ustr-list-developing-countries-india-explained-6267891/

https://dailynews360.patrika.com/story/news/ustr-takes-india-off-developing-country-list-46644.html

https://www.thehindu.com/business/ustr-takes-india-off-developing-country-list/article30813126.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/india-out-of-us-developing-nations-list-for-trade-benefits/articleshow/74089409.cms?from=mdr