अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2020

The World's Billionaires - Forbes 2020

प्रश्न-7 अप्रैल, 2020 को अरबपतियों की 34वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2020 जारी की गई। इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब किसे प्राप्त हुआ?
(a) मार्क जुकरबर्ग
(b) जेफ बेजोस
(c) वारेन बफेट
(d) बिल गेट्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 अप्रैल, 2020 को अरबपतियों की 34वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची (34th Annual Forbes World’s Billionaires List), 2020 जारी की गई।
  • विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की इस सूची में इस वर्ष 2095 अरबपतियों को शामिल किया गया है। जिनकी कुल संपत्ति 8 ट्रिलियन डॉलर है।
  • यह वर्ष 2019 की तुलना में 700 बिलियन डॉलर कम है।
  • इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब लगातार तीसरी बार अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को प्राप्त हुआ।
  • वह 113 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर रहे।
  • इसके पश्चात इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स (98 बिलियन डॉलर) दूसरे, बरनार्ड अरनॉल्ट एवं परिवार (76 बिलियन डॉलर) तीसरे, वारेन बफेट (67.5 बिलियन डॉलर) चौथे तथा लैरी इलिसन (59 बिलियन डॉलर) पांचवें स्थान पर रहे।
  • इस सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (54.7 बिलियन डॉलर) 7वें स्थान पर रहे।
  • इसके अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या 102 है।
  • इस सूची में सर्वाधिक अमीर भारतीय मुकेश अंबानी 36.8 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 21वें स्थान पर हैं। गत वर्ष वह 13वें स्थान पर थे।
  • इस सूची में शामिल अन्य भारतीय अरबपतियों में राधाकिशन दमानी और परिवार (13.8 बिलियन डॉलर) 78वें, हिंदुजा ब्रदर्स (12.9 बिलियन डॉलर) 91वें स्थान पर , शिव नाडार (11.9 बिलियन डॉलर) 103वें, पलोनजी मिस्त्री (11.2 बिलियन डॉलर) 117वें, उदय कोटक (10.4 बिलियन डॉलर) 129वें स्थान पर रहे।
  • अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2020 के अनुसार, विश्व की सबसे धनी महिला वालमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की बेटी एलिस वाल्टन (54.4 बिलियन डॉलर) 9वें स्थान पर रही।
  • इस सूची के अनुसार, विश्व की सबसे युवा अरबपति काइली जेनर (Kylie Jennes) हैं।
  • 22 वर्षीय जेनर 1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 1990वें स्थान पर रहीं।
  • जबकि सबसे वृद्ध अरबपति चांग युन चुंग (Chang Yun Chung) हैं जो 1.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 1851वें स्थान पर हैं।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.forbes.com/billionaires/