अरविंद कुमार जैन उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक नियुक्त हुए

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के पद पर नियुक्त हुए अरविंद कुमार ने किसका स्थान ग्रहण किया है?
(a) अशोक कुमार सिंह
(b) अरुण कुमार गुप्ता
(c) जसवंत जैन
(d) प्रांजल जैन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 जनवरी, 2015 को अरविंद कुमार ने उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया।
  • श्री अरविंद कुमार जैन ने श्री अरुण कुमार गुप्ता के स्थान पर पदभार ग्रहण किया।
  • ज्ञातव्य है कि श्री अरुण कुमार गुप्ता 31 जनवरी, 2015 को सेवानिवृत्त हुए।
  • उल्लेखनीय है कि 1979 बैच के आईपीएस अरविंद कुमार जैन मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं।
  • वर्तमान नियुक्ति के पूर्व वे पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के महानिदेशक (डीजी) पद पर थे।
  • इन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस मेडल दिया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://uppolice.gov.in/writereaddata/UploadedPressRelease/pdf/C_201501312036160911.pdf
https://uppolice.gov.in/frmUnitOfficials.aspx?dgphq