औरोरा पुरस्कार-2016

AURORA PRIZE 2016

प्रश्न-प्रथम बार औरोरा पुरस्कार कब प्रदान किया गया?
(a) वर्ष 2014
(b) वर्ष 2015
(c) वर्ष 2016
(d) वर्ष 2013
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल 2016 को येरवान, अर्मेनिया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बुरूंडी की मानवतावादी और मैसन शैलोम एवं रेमा हॉस्पिटल की संस्थापक मारगुइरिटे बरन्कित्से को औरोरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ध्यातव्य है कि मारगुइरिटे बरन्कित्से बुरूंडी की एक प्रसिद्ध मानवतावादी हैं जिन्हें मानवतावादी कार्यों के लिए वर्ष 2008 में यूनेस्को (UNESCO) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत पुरस्कार विजेता को एक लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • इस पुरस्कार के लिए अंतिम दौर में चार व्यक्ति पहुंचे थे जिनमें से मारगुइरिटे बरन्कित्से को निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाने की सहमति बनी।
  • अन्य तीन अंतिम दौर के पहुंचने वाले व्यक्ति थे-
  • डॉ. टॉम कटेनाः-ये नूबा के पहाड़, सूडान में अवस्थित मदर ऑफ मेर्सी अस्पताल में कार्य करने वाले एक मात्र चिकित्सक (Physician) हैं।
  • सयेदा गुलाम फातिमाः-पाकिस्तान के बंधुवा मजदूर लिबरेशन फ्रंट की महासचिव हैं।
  • फादर बेर्नार्ड किन्वीः- ये एक कैथोलिक पादरी हैं जो कि बोस्सेमप्ले (Bossemptele) में रहते हैं। इन्होंने सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के गृह युद्ध में दोनों तरफ के लोगों को शरण एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई।
  • इन तीनों को भी अंतिम दौर में पहुंचने पर 25,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि प्रदान की गई।
  • औरोरा पुरस्कार प्राप्तकर्ता को उसके ऐसे असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाता है जिसके द्वारा उसने मानव जीवन के संरक्षण एवं मानवतावाद की प्रगति में योगदान प्रदान किया।
  • औरोरा पुरस्कार 100 लाइव्स (100 Lives) द्वारा प्रदान किया जाता है जो कि इनीसिएटिव फॉर डेवेलपमेंट ऑफ अर्मेनिया फाउन्डेशन द्वारा प्रारंभ किया गया एक उपक्रम है।
  • यह धर्मार्थ संगठन (Charitable Foundation) गैर-लाभकारी परियोजनाओं में निवेश के माध्यम से अर्मेनिया में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • यह पुरस्कार इस संगठन द्वारा प्रथम बार इसी वर्ष (2016 में) अर्मेनिया नरसंहार (1915) की याद में प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://auroraprize.com/en/aurora/detail/9663/marguerite-barankitse-awarded-inaugural-aurora-prize
https://auroraprize.com/en/aurora/detail/9675/aurora-prize-weekend
http://www.marieclaire.co.uk/blogs/552831/marguerite-barankitse-interview-aurora-prize-winner-talks-refugees.html