आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2022

प्रश्न-20 मई‚ 2022 को इस्तांबुल‚ तुर्की में संपन्न आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2022 में एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज का क्या नाम हैं?
(a) परवीन हुडा
(b) मनीषा मौन
(c) निखत जरीन
(d) लवलीना बोरगोहेन
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 8-20 मई‚ 2022 के मध्य आईबीए (IBA) महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2022 इस्तांबुल‚ तुर्की में संपन्न हुई।
  • कुल पुरस्कार राशि- 2.4 मिलियन डॉलर
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने 1 स्वर्ण और 2 कांस्य सहित कुल 3 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
  • पदक तालिका में शीर्ष 4 देश
  • तालिका
  • भारतीय महिला पदक विजेता
  • इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाली निखत जरीन ने फाइनल में थाईलैंड की मुक्केबाज जुतामास जिटपोंग को 5-0 से पराजित किया।
  • स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही महिला चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाली यह पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाजी बन गई।
  • जरीन से पूर्व महिला विश्व चैंपियनशिप में एम.सी.मैरीकॉम (वर्ष 2002‚ 2005‚ 2006‚ 2008‚2010 और 2018) सरिता देवी (वर्ष 2006)‚ जेनी आरएल (वर्ष 2006) और लेखा केसी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
  • निखत जरीन पूर्व जूनियर यूथ वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।
  • उल्लेखनीय है कि महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने वर्ष 2006 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था‚ जब उसने 4 स्वर्ण‚ एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते थे।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iba.sport/event/aiba-womens-world-boxing-championships-istanbul-2022/