आदि महोत्सव

Aadi Mahotsav

प्रश्न-आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आदि महोत्सव का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया?
(a) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
(b) जनजातीय कार्य मंत्रालय
(c) पर्यटन मंत्रालय
(d) संस्कृति मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 नवंबर, 2017 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आदि महोत्सव (आदिवासी उत्सव) का उद्घाटन नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में किया।
  • यह महोत्सव 30 नवंबर, 2017 तक चला।
  • महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘आदिवासी संस्कृति, व्यंजन और व्यापार की भावना का उत्सव’ (The Celebration of the Spirit of Tribal Culture, Cuisine and Commerce) था।
  • इस महोत्सव में विशुद्ध जनजातीय दस्तकारी, स्वादिष्ट जनजातीय व्यंजन, रंगारंग और जीवंत जनजातीय नृत्य तथा संगीत का आयोजन किया गया।
  • इस महोत्सव का आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खान-पान को बढ़ावा देना था।
  • इस महोत्सव में देशभर के 750 से अधिक आदिवासी कारीगरों ने भागीदारी की।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173635
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173536