आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी‚ 2022

प्रश्न – आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी‚ 2022 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 15 मार्च‚ 2023 को केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग का वार्षिक प्रकाशन आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी‚ 2022’ जारी किया।
(ii) वर्ष 2021-22 में देश में दूध का कुल उत्पादन 221.06 मिलियन टन रहा।
(iii) वषर् 2021-22 के दौरान राजस्थान देश में दूध उत्पादक राज्यों में शीर्ष पर है।
(iv) वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कुल मांस उत्पादन 9.29 मिलियन टन रहा।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)

  • यह वर्ष 2021-22 के चार प्रमुख पशुधन उत्पादों (एमएलपी) दूध‚ अंडा‚ मांस और ऊन के उत्पाद अनुमानों और एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) के अन्य तकनीकी पहलुओं के आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है।
  • उत्पादन अनुमानों के अलावा‚ इसमें अतिरिक्त जानकारी वाले आंकड़े यथा नवीनतम 20वीं पशुधन गणना के अनुसार पशुधन की आबादी‚ पशुधन एवं पशुधन उत्पादों का आयात और निर्यात डेटा‚ पशुधन रोग के मामले‚ अवसंरचना और पशुधन क्षेत्र का आर्थिक योगदान आदि शामिल हैं।
  • आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी‚ 2022 की प्रमुख विशेषताएं-

  • वर्ष 2020-21 के दौरान कृषि क्षेत्र में स्थिर कीमतों पर पशुधन का हिस्सा 30.13 प्रतिशत और कुल जीवीए 4.9 प्रतिशत रहा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1907334