आसियान महिला शांतिरक्षकों हेतु टेबल-टॉप अभ्यास का आयोजन

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 4 से 8 दिसंबर‚ 2023 को भारतीय सेना द्वारा नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों के लिए एक टेबल-टॉप एक्सरसाइज (TTX) का आयोजन किया है।
(ii) यह अभ्यास लैंगिक समावेशिता को प्रोत्साहन देने और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करने हेतु भारतीय सेना की एक पहल है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • यह अभ्यास शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने हेतु संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (CUNPK) के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
  • यद्यपि इस क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (CUNPK) शांति स्थापना अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली भारतीय सेना की एक प्रमुख संस्था है।

लेखक -नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1984102