इंडिया महाराष्ट्र इंटरनेशनल चैलेंज, 2022

प्रश्न-इंडिया महाराष्ट्र इंटरनेशनल चैलेंज, 2022 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 13-18 सितंबर, 2022 के मध्य BWF सत्र, 2022 की यह प्रतियोगिता पुणे, महाराष्ट्र में संपन्‍न हुई।
(ii) पुरुष एकल का खिताब मेईराबा लुवांग मैसनम ने जीता है।
(iii) महिला एकल का खिताब मिहो कायामा ने जीता है।
(iv) पुरुष युगल का खिताब एम.आर.अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने जीता है।
उपर्युक्‍त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 13-18 सितंबर, 2022 में मध्य BWF सत्र, 2022 की बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडिया महाराष्ट्र इंटरनेशनल चैलेंज, 2022 नागपुर, महाराष्ट्र में संपन्‍न हुई।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://bwfbadminton.com/tournament/4650/india-maharashtra-international-challenge-2022/