इसरो द्वारा रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण

PSLV-C37 Successfully Launches 104 Satellites in a Single Flight

प्रश्न-15 फरवरी, 2017 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किस ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपणयान से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया?
(a) पीएसएलवी-सी 36
(b) पीएसएलवी-सी 35
(c) पीएसएलवी-सी 37
(d) पीएसएलवी-सी 34
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2017 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपणयान पीएसएलवी-सी 37 (PSLV-37) से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
  • इसका प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से सुबह 9:28 पर किया गया।
  • पीएसएलवी सी-37 के जरिए 714 किग्रा. वजनी कार्टोसैट-2 शृंखला के उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।
  • एक साथ 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने वाला भारत विश्व में पहला देश बन गया।
  • इन 104 उपग्रहों में भारत के 3 तथा शेष 101 अन्य देशो के हैं।
  • इसके साथ ही भारत ने रूस के 37 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
  • उल्लेखनीय है कि पीएसएलवी-सी 37 द्वारा ले गए सभी 104 उपग्रहों का कुल वजन 1378 किग्रा. था।
  • यह ध्रुवीय प्रक्षेपणयान का लगातार 38वां सफल मिशन था जबकि यह पीएसएलवी की 39वीं उड़ान थी।
  • प्रक्षेपणयान ने 506 किमी. दूरी 16 मिनट 48 सेकंड में तय कर ध्रुवीय सूर्य समकालीन कक्षा (Polar Sun Synchronous Orbit) को प्राप्त किया जो भूमध्य रेखा के 97.46 डिग्री कोण पर झुकी है।
  • इसके पश्चात उत्तरवर्ती 12 मिनट में सभी 104 उपग्रह पीएसएलवी के चौथे चरण में अलग हो गए।
  • अलग होने के बाद कार्टोसेट-2 उपग्रह के दो सौर सारणियां अपने आप काम करने लगे।
  • जिसका नियंत्रण बंगलुरू स्थित इसरो के ‘टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क’ (ISTRAC) ने संभाल लिया।
  • पीएसएलवी-सी 37 द्वारा ले गए 103 सह-यात्री उपग्रहों (Co-Passenger Satellites) में इसरो के दो नैनो उपग्रह ‘आइएनएस-1’ (8.4Kg) तथा आइनएस-2 (9.7Kg) सम्मिलित है।
  • शेष 101 सह-यात्री उपग्रहों में अमेरिका के 96, नीदरलैंड का 1, स्विट्जरलैंड का 1, इस्राइल का 1, कजाकिस्तान का 1 तथा संयुक्त अरब अमीरात के 1 उपग्रह शामिल है।
  • इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के साथ ही भारत में पीएसएलवी प्रक्षेपणयान की मदद से अब तक कुल 226 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया जिसमें 46 उपग्रह भारतीय हैं शेष 180 विदेशों के हैं।

संबंधित लिंक
http://www.isro.gov.in/update/15-feb-2017/pslv-c37-successfully-launches-104-satellites-single-flight
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59566
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158472
http://blogs.wsj.com/indiarealtime/2017/02/15/india-breaks-record-for-launching-most-satellites-from-single-rocket/