उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE), 2021-22

प्रश्न – हाल ही में जारी अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE), 2021-22 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इसके अनुसार उच्च शिक्षा में कुल नामांकन वर्ष 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया है।
(2) इसमें महिला नामांकन वर्ष 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • एसटी (ST) छात्रों का नामांकन वर्ष 2014-15 में 16.41 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 27.1 लाख हो गया है।
  • ओबीसी छात्रों का नामांकन वर्ष 2014-15 में 1.13 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 1.63 करोड़ हो गया है।
  • अल्पसंख्यक छात्रों का नामांकन 2014-15 में 21.8 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 30.1 लाख हो गया है।
  • पीएचडी नामांकन वर्ष 2014-15 में 1.17 लाख की तुलना में वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.13 लाख हो गया।
  • वर्ष 2021-22 में विश्वविद्यालय में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता इस प्रकार हैं —
  • पुस्तकालय — 99 प्रतिशत
  • प्रयोगशालाएं — 88 प्रतिशत
  • कंप्यूटर केंद्र — 93 प्रतिशत
  • कौशल विकास केंद्र — 71 प्रतिशत
  • खेल मैदान — 91 प्रतिशत
  • पंजीकृत विश्वविद्यालयों/विश्वविद्यालय स्तर के संस्थानों की कुल संख्या 1168 है‚ कॉलेजों की संख्या 45473 और स्वायत्त (स्टैंड अलोन) संस्थानों की संख्या 12002 है।
  • वर्ष 2014-15 में फैकल्टी/शिक्षकों की कुल संख्या 15.98 लाख है।
  • इनमें से लगभग 56.6 प्रतिशत पुरुष और 43.4 प्रतिशत महिलाएं हैं।
  • महिला फैकल्टी/शिक्षकों की संख्या वर्ष 2014-15 में 5.69 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 6.94 लाख हो गई है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://aishe.gov.in/aishe/viewDocument.action?documentId=352

https://indianexpress.com/article/explained/five-takeaways-aishe-report-education-9132625/