उत्तर प्रदेश का 17वां नगर निगम

प्रश्न-हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में किसे उत्तर प्रदेश का 17वां नगर निगम बनाने का निर्णय लिया गया?
(a) संभल
(b) शाहजहांपुर
(c) बुलंदशहर
(d) मुजफ्फरनगर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल, 2018 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शाहजहांपुर को नगर निगम बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
  • यह प्रदेश का 17वां नगर निगम होगा।
  • शाहजहांपुर नगर निगम में नगर पालिका परिषद शाहजहांपुर और उसके सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र (शहरीकरण की ओर प्रवृत्त) और नगर पंचायत रौजा एवं 14 सीमावर्ती राजस्व ग्राम/भूखंड शामिल होंगे।
  • नगर निगम का गठन होने से निकाय की आय में वृद्धि होगी तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता होगी।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/attachments/CabinetDecisionfile/e9b9b6fbdf22d766d6deca94283dcee3.pdf