एलोर्डा कप‚ 2022 (बॉक्सिंग)

प्रश्न-5 जुलाई‚ 2022 को संपन्न मुक्केबाजी प्रतियोगिता एलोर्डा कप‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन नूर-सुल्तान‚ कजाख्स्तान में किया गया।
(b) भारतीय महिला मुक्केबाजों ने इसमें 2 स्वर्णपदक जीते।
(c) भारतीय पुरुष मुक्कबाजों ने इसमें 2 रजत पदक जीते।
(d) इसमें भारतीय पुरुष एवं महिला मुक्केबाजों ने कुल 14 पदक जीते।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 28 जून‚ 2022 से 5 जुलाई‚ 2022 के मध्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता एलोर्डा कप‚ 2022 का पहला संस्करण नूर-सुल्तान‚ कजाख्स्तान में संपन्न हुआ।
  • इसमें भारतीय पुरुष एवं महिला मुक्केबाजों ने कुल 14 पदक (2 स्वर्ण‚ 2 रजत एवं 10 कांस्य) जीते।
  • इस प्रतियोगिता में 33 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग किया।
  • दोनों स्वर्ण पदक भारतीय महिला मुक्केबाजों एवं दोनों रजत पदक भी भारतीय महिला मुक्केबाजों ने ही जीते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/news/elorda-cup-boxing-2022-india-results-final-medals-alfiya-gitika

https://www.aninews.in/news/sports/others/world-championships-bronze-medalist-jamuna-boro-among-4-indian-boxers-to-enter-finals-of-elorda-cup20220703193143/