एशियाई पैरा खेल 2022 का शुभंकर

Mascot for Hangzhou 2022 Asian Para Games unveiled

प्रश्न- 17 अप्रैल 2020 को एशियाई पैरा खेल 2022 के शुभंकर का अनावरण किया गया। चौथे एशियाई पैरा खेल का शुभंकर क्या है?
(a) बंडाबी
(b) व्हाइट पांडा
(c) फेईफेई
(d) बोन्डोल ईगल
उत्तर- (c)
सम्बंधित तथ्य

  • 17 अप्रैल 2020 को एशियाई पैरा खेल 2022 के शुभंकर फेईफेई का अनावरण किया गया।
  • शुभंकर फेईफेई लियांगझू संस्कृति के दैवीय पक्षी से प्रेरित है।
  • इस शुभंकर में हांगझोउ की संस्कृति और आधुनिकता तथा विरासत और नवाचार के उनके प्रयासों का संगम है जो मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को दर्शाता है।
  • पहले फेई का मतलब उड़ते हुए पक्षी, मानव समाज के समावेशिता और सम्मान का प्रतीक है और दूसरा फेई अपनी कमजोरी पर काबू पाने के लिए एथलीटों के मानसिक तप का प्रतिनिधित्व करता है।
  • शुभंकर के ताज पर बना आई अक्षर बुद्धि का प्रतीक है और सिटी ऑफ इंटरनेट के रूप में हांगझोउ का प्रतिनिधित्व करता है।
  • इसके चेस्ट पर बने रिंग में 45 बिंदु हैं जो एशियाई पैरालंपिक समिति के सभी सदस्यों के खुशी में एकत्रित होने का प्रतीक है।
  • चौथे एशियाई पैरा खेलो का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर 2022 तक हांगझोउ, चीन में किया जाएगा।
  • इसमें 22 खेल आयोजित होंगे।
  • पहली बार इन खेलों में ताइक्वांडो और पैरा कैनोइंग को शामिल किया गया है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.paralympic.org/news/mascot-hangzhou-2022-asian-para-games-unveiled