एशिया में जलवायु की स्थिति‚ रिपोर्ट-2023

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 23 अप्रैल‚ 2024 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा एशिया में जलवायु की स्थिति‚ 2023 रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
(ii) विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट (एशिया में जलवायु की स्थिति‚ 2023) के अनुसार वर्ष 2023 में एशिया को विश्व में सर्वाधिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो वायुमंडलीय विज्ञान‚ जलवायु विज्ञान‚ जल विज्ञान तथा भू-भौतिकी पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।
  • एशिया में जलवायु की स्थिति 2023 रिपोर्ट के अनुसार आपदाओं के कारण हुई लगभग 2000 मौतों में से 60 प्रतिशत से अधिक बाढ़ और 15 प्रतिशत से अधिक तूफान से जुड़ी है।
  • रिपोर्ट के अनुसार अगस्त‚ 2023 में भारत ने रिकॉर्ड उच्च मासिक औसत तापमान और असाधारण वर्षा की कमी का अनुभव किया‚ जिसे अल नीनो से जोड़ा जा सकता है।
  • WMO स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया‚ 2023 इस क्षेत्र के लिए सालाना प्रकाशित होने वाली जलवायु रिपोर्ट का चौथा संस्करण है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://library.wmo.int/viewer/68890/download?file=1350_State-of-the-Climate-in-Asia-2023.pdf&type=pdf&navigator=1

https://wmo.int/publication-series/state-of-climate-asia

https://news.un.org/hi/story/2024/04/1076311