ऐरा प्रथा की रोकथाम हेतु समिति गठित

Prevention of Era System in Madhya Pradesh

प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य में ऐरा प्रथा की रोकथाम हेतु किसकी अध्यक्षता में समिति गठित की गई है?
(a) गोपाल भार्गव
(b) जयंत मलैया
(c) अंतर सिंह आर्य
(d) माया सिंह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी, 2018 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ऐरा प्रथा की रोकथाम हेतु मंथन कर इस समस्या का हल निकालने हेतु समिति का गठन किया गया।
  • यह समिति वित्तमंत्री जयंत मलैया की अध्यक्षता में गठित की गई है।
  • इस समिति में कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह और पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य को सदस्य बनाया गया है।
  • इसके अलावा जनार्दन मिश्रा (सांसद), विधायक के.पी. सिंह, शंकर लाल तिवारी, केदारनाथ शुक्ल, मुरलीधर पाटीदार और ऊषा चौधरी और प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान-कल्याण, नगरीय प्रशासन व संचालक पशुपालन विभाग भी इस समिति में सदस्य होंगे।
  • प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगे।
  • यह समिति ऐरा प्रथा की रोकथाम हेतु सुझाव और अनुशंसाएं प्राप्त कर 15 दिन में अपना प्रतिवेदन पशुपालन विभाग को सौंपेगी।
  • ज्ञातव्य है गर्मी के मौसम में फसल कटाई के तुरंत बाद मवेशियों को बिना चरवाहे के छोड़ना ऐरा प्रथा कहलाती है। इस प्रथा के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान होता है।
  • यह प्रथा मध्य प्रदेश में सदियों से विद्यमान है।

संबंधित लिंक
https://rajendrabpl.blogspot.in/2018/01/blog-post_315.html
http://www.univarta.com/%E0%A4%90%E0%A4%B0-%E0%A4%AA-%E0%A4%B0%E0%A4%A5-%E0%A4%95-%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%A5-%E0%A4%AE-%E0%A4%95-%E0%A4%B2-%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A4%AE-%E0%A4%A4-%E0%A4%97%E0%A4%A0-%E0%A4%A4/states/news/1117528.html
http://www.socialmediamp.com/?p=39955