कर्नाटक कृषि विभाग और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में समझौता

Karnataka ropes in Microsoft to help farmers

प्रश्न-माइक्रोसॉफ्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय स्थित है-
(a) बंगलुरू में
(b) हैदराबाद में
(c) गुड़गांव (गुरुग्राम)
(d) जयपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अगस्त, 2017 को कर्नाटक कृषि विभाग और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
  • कर्नाटक कृषि विभाग ने यह समझौता किसानों, प्रशासकों और अन्य हितधारकों को बाजार व्यवहार को अग्रिम रूप में समझने में मदद करने के लिए तथा नवीनतम आईटी उपकरणों का उपयोग करके एक अद्वितीय ‘कृषि मूल्य पूर्वानुमान’ मॉडल विकसित करने हेतु किया है।
  • यह प्रस्तावित पहल देश में अपनी तरह की पहली पहल है।
  • यह ‘मल्टी-वेरियेट’ (दो या दो से अधिक चरराशि सम्मिलित) है जो परंपरागत आपूर्ति मांग समीकरण से भिन्न है और विभिन्न कारकों को ध्यान में रखता है।
  • बाजार के प्रभाव को प्रभावित करने वाले मौसम, वर्षा और बाहरी कारकों सहित कई संबंधित कारकों की यह जांच करेगा।
  • माइक्रोसॉफ्ट इंडिया कंपनी की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी।
  • इस कंपनी का मुख्यालय गुड़गांव (वर्तमान में गुरुग्राम) में स्थित है।

संबंधित लिंक
https://www.microsoft.com/en-in/about/about-microsoft/microsoft-in-india.aspx#
http://www.thehindu.com/news/national/karnataka/karnataka-ropes-in-microsoft-to-help-farmers/article19550756.ece