कार्ल जेरास्सी

प्रश्न- निम्न में से किसे गर्भ निरोधक गोली के पिता के नाम से भी जाना जाता है, जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
(a) हरमन जोसेफ मुलर
(b) वाल्टर रूडोल्फ हेस
(c) एडवर्ड केल्विन केंडल
(d) कार्ल जेरास्सी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 30 जनवरी, 2015 को 91 वर्षीय प्रख्यात रसायनशास्त्री कार्ल जेरास्सी (Carl Djerassi) का सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया।
  • इनका जन्म 29 अक्टूबर 1923 को वियना (Vienna) ऑस्ट्रिया में हुआ था।
  • उन्होंने वर्ष 1951 में मैक्सिको सिटी में अनुसंधान दल का नेतृत्व किया था जिसमें गर्भ निरोधक गोली का एक प्रमुख घटक नोरेथिन्ड्रोन (Norethindrone) की खोज की गई थी।
  • इसके पश्चात उन्होंने गर्भ निरोधक गोलियों पर कई शोध पत्र प्रस्तुत किये। इन्हें गर्भ निरोधक गोलियों के पिता के नाम से भी जाना जाता है।
  • उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के प्रोफेसर के पद पर भी कार्य किया तथा विज्ञान तथा साहित्य को एक साथ समाहित करते हुए कई कविताएं, लघु कहानियां तथा नाटक लिखे।
  • विज्ञान एवं गर्भ निरोधक दवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1973 में अमेरिका के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘राष्ट्रीय विज्ञान पदक’ से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1991 में उन्हें नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी से तथा वर्ष 1978 में इन्हें नेशनल इन्वेंटर्स हाल ऑफ फेम में सम्मिलित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.theguardian.com/us-news/2015/feb/01/carl-djerassi-chemist-considered-father-of-birth-control-pill-dies-at-age-91-0
http://www.nytimes.com/2015/02/01/us/carl-djerassi-dies-at-91-forever-altered-reproductive-practices-as-a-creator-of-the-pill.html?_r=0
http://www.djerassi.com/
http://en.wikipedia.org/wiki/Carl_Djerassi