कॉस्ट ऑफ लिविंग सूचकांक, 2018: मर्सर

Mercer Cost of Living Survey

प्रश्न-29 जून, 2018 को अंतरराष्ट्रीय संस्था मर्सर द्वारा कॉस्ट ऑफ लिविंग सूचकांक, 2018 जारी किया गया। इस सूचकांक के अनुसार भारत का सबसे महंगा शहर कौन है?
(a)  दिल्ली
(b) हैदराबाद
(c)  चेन्नई
(d) मुंबई
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • कॉस्ट ऑफ लिविंग सूचकांक, 2018 में दुनिया का सबसे महंगा शहर अर्थात सूचकांक में प्रथम स्थान हांग-कांग ने प्राप्त किया है। अन्य शीर्षस्थ शहरों में क्रमशः टोक्यो (रैंक-2), ज्यूरिख (रैंक-3), सिंगापुर (रैंक-4), सियोल (रैंक-5) तथा लुआंडा (रैंक-6) शामिल हैं।
  • कॉस्ट ऑफ लिविंग सूचकांक, 2018 में भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई (सूची में रैंक-55) है। अन्य भारतीय शहरों में नई दिल्ली (रैंक-103), चेन्नई (रैंक-144), बेंगलुरू (रैंक-170) शामिल हैं।
  • कॉस्ट ऑफ लिविंग सूचकांक, 2018 में शामिल कुल 209 देशों में सबसे सस्ता शहर ताशकंद (रैंक-209) है। अन्य सस्तें शहरों में ट्यूनिश (रैंक-208) विश्केक (रैंक-207) शामिल हैं।
  • मर्सर का मुख्यालय न्यूयार्क (अमेरिका) में स्थित है तथा यह संस्था वर्तमान में 130 से अधिक देशों में सक्रिय है।

संबंधित लिंक…
https://www.mercer.com/newsroom/cost-of-living-2018.html
https://www.asean.mercer.com/newsroom/cost-of-living-2018.html