गरीबी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रश्न– निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 1993 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
  2. वर्ष 2000 से 2015 तक विकास के एजेंडे का मुख्य विषय अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अंतर्गत ‘‘विकास का लक्ष्य’’ है।
  3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून है।
  4. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के फलस्वरूप 1990 से वर्ष 2010 के मध्य लगभग 650 मिलियन लोगों को गरीबी रेखा से उपर लाया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल
(c) केवल 2 एवं 4
(d) सभी
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की नींव 17  अक्टूबर, 1987 को पेरिस में रखी गई थी।
  • वैश्विक रूप से अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस को संयुक्त राष्ट्र के संकल्प पत्र से 22 दिसंबर, 1992 को पारित प्रस्ताव 47/196 से अंतर्राष्ट्रीय  मान्यता प्राप्त हुई।
  • वर्ष 2014 के विकास के एजेंडे का मुख्य विषय है। “किसी को पीछे मत छोड़ें, विचार करें, निर्णय लें, एवं अधिकतम गरीबी के विरूद्ध मिल कर काम करें।”
  • 16 अक्टूबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हुई चर्चा का मुख्य विषय इस वर्ष “महिलाओं की स्थिति एवं गरीबी उन्मूलन में उनका योगदान” रहा।