डॉ. नसीम जैदी

प्रश्न- 09 अप्रैल, 2015 को किसे भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है?
(a) डॉ. नसीम जैदी
(b) डॉ. वसीम अहमद
(c) एच.एस. ब्रह्मा
(d) वाई.एस.कुरैशी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 09 अप्रैल, 2015 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ. नसीम जैदी को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया।
  • श्री जैदी 19 अप्रैल, 2015 को पदभार ग्रहण करेंगे।
  • वह भारत के 20वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।
  • वह एच.एस.ब्रह्मा का स्थान लेंगे जो 18 अप्रैल, 2015 को सेवानिवृत हो रहे हैं।
  • श्री जैदी वर्ष 1976 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं।
  • उन्हें अगस्त, 2012 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
  • उनका कार्यकाल जुलाई, 2017 तक होगा।
  • श्री जैदी चुनाव आयुक्त नियुक्त होने से पूर्व नागर विमानन सचिव थे।
  • ध्यातव्य है कि संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 (2) में मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों के नियुक्ति की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है।
  • ज्ञातव्य है कि मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, है।
  • उल्लेखनीय है कि वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=118092
http://eci.nic.in/eci_main1/ecz.aspx