डोर्नियर-228 एयर क्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

प्रश्न- हाल ही में सैन्य सेवा प्रदान करने के दौरान शहीद होने वाली देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी कौन हैं?
(a) किरण शेखावत
(b) पूजा ठाकुर
(c) अंबिका हुड्डा
(d) सीमा रानी शर्मा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 मार्च, 2015 को भारतीय नौसेना का विमान डोर्नियर-228 गोवा के करीब अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • नौसेना के जल सर्वेक्षण पोत आई.एन.एस.मकर की सहायता से इस दुघर्टनाग्रस्त विमान का पता लगाया गया।
  • इस विमान में कुल तीन लोग सवार थे जिसमें से दो की मृत्यु हो गयी तथा एक व्यक्ति को बचा लिया गया।
  • दुर्घटना में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत की मृत्यु हो गयी जो सैन्य सेवा प्रदान करने के दौरान शहीद होने वाली देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं।
  • वर्ष 2010 में किरण शेखावत ने भारतीय नौसेना ज्वाइन किया था।
  • वर्तमान में किरण शेखावत सेना में पर्यवेक्षक के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।
  • किरण शेखावत ने इस वर्ष आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार शामिल की गई महिला सैन्य टुकड़ी में भी भाग लिया था।
  • 27 मार्च, 2015 को विमान के सह-पायलट लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी का शव बरामद हुआ।
  • कमांडर निखिल जोशी को उस क्षेत्र में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiannavy.nic.in/press-release/accident-involving-navy-aircraft
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/navy-surveillance-aircraft-crashes-in-goa/article7030782.ece
http://indianexpress.com/article/india/india-others/ever-smiling-kirans-life-was-all-about-the-navy-as-was-her-death/
http://www.ndtv.com/india-news/navys-dornier-crash-bodies-of-two-missing-naval-officers-found-750036
http://indiatoday.intoday.in/story/dornier-aircraft-crash-body-of-lady-observer-traced/1/425911.html