नया त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’

प्रश्न-15 सितंबर‚ 2021 को ब्रिटेन‚ अमेरिका और किस देश ने हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के लिए एक नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’ (AUKUS) की घोषणा की?
(a) भारत
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) इंडोनेशिया
(d) जापान
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 सितंबर‚ 2021 को ब्रिटेन‚ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के लिए एक नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ऑकस (AUKUS) की घोषणा की।
  • इसका उद्देश्य अपने साक्षा हितों की रक्षा करना और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियां हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करने सहित रक्षा क्षमताओं को बेहतर तरीके से साझा करना है।
  • इस गठबंधन के तहत तीनों राष्ट्र संयुक्त क्षमताओं के विकास करने‚ प्रौद्योगिकी साझाकरण‚ सुरक्षा के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने और रक्षा संबंधित विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी‚ औद्योगिक केंद्रों और आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने पर सहमत हुए है।
  • ऑकस की पहली बड़ी पहल के तहत अमेरिका और ब्रिटेन की मदद से ऑस्ट्रेलिया परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियों का एक बेड़ा बनाएगा‚ जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देना है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत‚ जापान‚ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखने के संबंध में नई रणनीति विकसित करने हेतु नवंबर‚ 2017 में क्वाड के गठन से लंबित प्रस्ताव को मूर्त रूप प्रदान किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/us-uk-australia-form-new-partnership/article36486642.ece