‘निवारण’ पोर्टल का शुभारंभ

‘निवारण’ पोर्टल का शुभारंभ

प्रश्न-अभी हाल ही में ‘निवारण’ पोर्टल का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया गया है?
(a)रेल मंत्रालय
(b)विद्युत मंत्रालय
(c)मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(d)कृषि मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 जून, 2016 को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘निवारण’ पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • यह पोर्टल सेवारत कर्मचारियों और पूर्व रेल कर्मचारियों की सेवा संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली है।
  • इस प्रणाली में शिकायत के मामले में निर्णय संतोषजनक नहीं पाए जाने पर यह उच्च अधिकारी को अपील के लिए सुविधा भी प्रदान करेगी।
  • यह पोर्टल भारतीय रेलवे की आईटी शाखा सीआरआईएस द्वारा विकसित किया गया है।
  • रेलवे बोर्ड के स्थापना निदेशालय ने इस पोर्टल को डिजाइन किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=52718
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=146675