पंजाब के नए मुख्यमंत्री

प्रश्न-20 सितंबर‚ 2021 को किसने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) चरणजीत सिंह चन्नी
(b) सुखजिंदर सिंह रंधावा
(c) ओम प्रकाश सोनी
(d) नवजोत सिंह सिद्धू
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर‚ 2021 को चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं।
  • इस क्षेत्र से वह वर्ष 2007 में पहली बार विधायक चुने गए और इसके बाद लगातार जीत दर्ज की।
  • वह शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान वर्ष 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।
  • इस पद पर इन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्थान लिया।
  • वह अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/charanjit-singh-channi-takes-oath-as-next-punjab-chief-minister-101632116333735.html